विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ धमतरी का संकल्प — पोलियो मुक्त विश्व के अंतिम लक्ष्य तक जारी रहेगा अभियान....

विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ धमतरी का संकल्प — पोलियो मुक्त विश्व के अंतिम लक्ष्य तक जारी रहेगा अभियान....
धमतरी जिले में विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ धमतरी द्वारा शहर के विभिन्न अस्पतालों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर पोलियो उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया गया... इस दौरान लोगों को पोलियो से बचाव, बच्चों के नियमित टीकाकरण तथा पोलियो मुक्त विश्व के लक्ष्य को प्राप्त करने में जनभागीदारी के महत्व के प्रति जागरूक किया गया....

रोटरी क्लब ऑफ धमतरी ने पोलियो उन्मूलन के लिए रोटरी इंटरनेशनल द्वारा किए गए ऐतिहासिक प्रयासों को याद करते हुए इस अभियान में सहयोग देने वाले शासन, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्यकर्मियों  और समाज के सभी वर्गों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया...

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ धमतरी के अध्यक्ष रोटेरियन सत्येंद्र शर्मा, इमीडिएट पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित जायसवाल, सचिव जागृति दोशी,चार्टर सदस्य मदन मोहन खंडेलवाल, बिपिन पटेल, बी.एल. जैन, सलिल श्रीवास्तव, डॉ. साहा एवं दिलीप मेहता सहित अन्य सदस्यों ने पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के दिये संदेश......

Post a Comment

0 Comments