प्रेमी से मोबाइल रिचार्ज करवा कर दूसरे से बात करना युवती को पड़ा महंगा.....शरीर के कई हिस्सों पर युवती के प्रेमी ने चाकू गोप कर किया था घायल इलाज के दौरान हुई मौत....आरोपी पुलिस की गिरफ्त में.. जोड़ी जाएगी हत्या की धारा...




प्रेमी से मोबाइल रिचार्ज करवा कर दूसरे से बात करना युवती को पड़ा महंगा.....

शरीर के कई हिस्सों पर युवती के प्रेमी ने चाकू गोप कर किया था घायल इलाज के दौरान हुई मौत....

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में.. जोड़ी जाएगी हत्या की धारा...


धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक चाकू बाजी की घटना निकलकर सामने आई थी ...जहां पर कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम भोथली रोड स्थित बालाजी राइस मिल में रेजा का काम करने वाली युवती अनीता मांडवी के ऊपर उसके प्रेमी ने चाकू से शरीर के कई हिस्सों में वार कर उसे घायल कर दिया था.. आपको बता दे की युवती कोंडागांव क्षेत्र की रहने वाली है..जिसका नाम अनीता मांडवी बताया गया..जो भोथली राइस मिल में रहकर काम करती  थी और उसी के साथ ही भाठागांव निवासी दुलेश्वर टंडन भी राइस मिल में काम करता था.. दोनों के काम के दौरान एक दूसरे की पहचान हुई... इसके बाद पहचान प्रेम प्रसंग में बदल गया...युवक बीच में ही राइस मिल का काम को छोड़ दिया... इसके बाद दोनों के बीच फोन के माध्यम से बातचीत होती रही.. लेकिन अचानक से सनकी युवक युवती के कमरे में पहुंचता है और अपने पास रखे धार दार चाकू से जानलेवा हमला कर देता है... कमरे में साथ में रह रही सहेली ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन युवक चाकू गोप कर भाग खड़ा हुआ... इसके बाद चिख पुकार मची.. राइस मिल में रहने वाले अन्य कर्मचारी कमरे के पास पहुंचे और घायल युवती को कुरूद के सिविल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया... जहां से उसे धमतरी के निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है.. वहीं युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई थी... वहीं अब युवती का इलाज के दौरान मौत हो गया है... आपको बता दे कि यह चाकू बाजी की घटना में प्रेमी के इश्क के साथ धोखा को लेकर बात सामने आया है...जहां पर प्रेमी अपनी प्रेमिका के मोबाइल फोन पर रिचार्ज डलवा था... लेकिन प्रेमिका किसी और युवक से उस रिचार्ज के पैसे से बात करती थी.. जिससे गुस्सा कर सनकी आशिक उसके रूम पर पहुंच गया और शक और जलन के मारे रूम में घुसकर सारी हदें पार कर अपनी प्रेमिका को मौत  के घाट उतारने के लिए चाकू गोप दिया... वही सनकी आशिक ने युवती के पीठ, कमर,हाथ और सर जांघ पर वार कर कर दिया...जिसके बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई... वहीं युवक मौके से घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था..फिलहाल इस मामले पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर कुरूद पुलिस पहुंची और फरार आरोपी की पता तलाश कर उसे तत्काल गिरफ्तार किया.. युवक के पास से हमला किया गया धारदार हथियार भी  बरामद किया गया है... और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक327/2026 धारा 333, 109 BNS और हत्या की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है...गिरफ्तार आरोपी का नाम दुलेश्वर टंडन,उम्र 25 वर्ष निवासी भाठागांव कुरूद का रहने वाला बताया जा रहा है.... फिलहाल इस मामले में मृतका के परिजनों ने राइस मिल के मुंशी और संचालक के ऊपर लापरवाही को लेकर आरोप लगाए हैं... भाई और मृतका के मां का कहना है कि उनकी बेटी कोंडागांव से राइस मिल में काम करने के लिए गई हुई थी और कई साल से वह राइस मिल में काम कर रही है लेकिन राइस मिल के मुंशी और संचालक की लापरवाही रही की युवक युवती के रूम में घुसकर इस तरह के घटना को अंजाम देकर फरार हो गया फिलहाल परिवार इंसाफ की गुहार कानून से लगा रहे हैं... और मृतका के मुआवजे की राशि भी मांग कर रहे हैं फिलहाल अब देखना यहां है कि राइस मिल के संचालक और मुंशी पर क्या कुछ कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जाती है.. क्या बाहर से आए हुए लोगों को काम देने के बाद क्या उनकी जिम्मेदारी खत्म हो जाती है या फिर इसी तरह रोजी मजदूरी करने वाले लोगों की ऐसे ही जान जाती रहेगी....



Post a Comment

0 Comments