जिले में लगातार धर्मांतरण को लेकर दिया कड़ा बयान... नियम का उल्लंघन पर होगी बड़ी कार्यवाही.....



सेवा संकल्प कार्यक्रम में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा....

जिले में लगातार धर्मांतरण को लेकर दिया कड़ा बयान... नियम का उल्लंघन पर होगी बड़ी कार्यवाही.....


धमतरी जिले में आज सेवा संकल्प अभियान के तहत मेनो नाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में जिला प्रशासन के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था... जिसमें धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने शिरकत की... वही मंत्री ने सेवा संकल्प कार्यक्रम के साथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया.. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं अधिकारियों और सामाजिक संगठनों का भी सम्मान किया... कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए धमतरी में चल रहे सबसे संवेदनशील मुद्दा धर्मांतरण पर बड़ा और कड़ा बयान दिया... दरसल पिछले कुछ दिनों से धमतरी जिले में लगातार धर्मांतरण का मुद्दा काफी ज्यादा गर्मया हुआ है... और लगातार विरोध प्रदर्शन के साथ आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है... ऐसे में प्रभारी मंत्री ने इस मामले पर साफ तौर पर कहा है कि किसी भी अन्य दबाव से धर्मांतरण या मतांतरण जो भी करवा रहे हैं वह पूरी तरह से गलत है और असंवैधानिक है.. इसे रोकने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने पहले ही सख्त नियम बनाए हैं.. जो भी इस नियम का उल्लंघन करेगा उसे पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी... हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि भारत एक स्वतंत्र देश है और हर नागरिक को अपने इच्छा से कहीं भी आने जाने और अपने धर्म को मानने की पूरी स्वतंत्रता है... लेकिन अगर कोई जोर जबरदस्ती लालच दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन करता है तो इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा... बहरहाल प्रभारी मंत्री का रुख इस पूरे मामले पर साफ है.. अब देखना होगा कि मंत्री के इस सख्त बयान के बाद धमतरी में धर्मांतरण को लेकर जो सियासी पारा चढ़ा हुआ है उसमें कितनी कमी आती है और प्रशासन इस पर क्या एक्शन लेता है......



Post a Comment

0 Comments