अछोटा पुल में ट्रैक्टर महानदी के नीचे पलटा... ड्राइवर और हेल्पर ने कुद कर बचाई जान लगी हल्की फुल्की चोट....
धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अछोटा पुल में अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर और ट्रॉली पलट कर महानदी के पुल के नीचे गिर गई... इसके बाद ट्रैक्टर अलग-अलग टुकड़ों में नजर आया वही ट्रैक्टर में मौजूद ड्राइवर और हेल्पर ने कुद कर अपनी जान बचाई... वही उन्हें हल्की-फुल्की चोटे आई हुई है.... जिन्हें इलाज के लिए धमतरी के जिला अस्पताल में लाया गया है...बताया जा रहा है कि यहां हादसा सड़क पर जा रहे बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ है और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर महानदी के पुल के नीचे 20 से 25 फीट नीचे जा गिरा.... जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा है कि मामला संज्ञान में आया है... जांच की जायेगी.... वही इस हादसे के बाद आसपास लोगों की भीड़ देखने को मिली....
0 Comments