ग्राम सभा की बैठक में दो पक्षों में हुई मारपीट एक पक्ष ने किया अछोटा में चक्का जाम...दूसरे पक्ष पहुंचा एसपी कार्यालय... पुलिस ने कहा दोनों पक्षों के बात सुनकर ही की जाएगी कार्यवाही.....


 ग्राम सभा की बैठक में दो पक्षों में हुई मारपीट एक पक्ष ने किया अछोटा में चक्का जाम...

दूसरे पक्ष पहुंचा एसपी कार्यालय... पुलिस ने कहा दोनों पक्षों के बात सुनकर ही की जाएगी कार्यवाही.....


धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अछोटा में ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई थी.. वहीं क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में इस बैठक में शामिल हुए और सभी ने क्षेत्र के तमाम मुद्दों को लेकर अपनी-अपनी बातें रखी... वहीं इसी बैठक के दौरान कई विषयों को लेकर चर्चा की गई... इसी बीच गांव के ही कुछ ग्रामीणों के द्वारा तीखी बहस करते हुए..विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई.. वहीं देखते ही देखते दो पक्षों में तीखी बहस के साथ मारपीट जैसी स्थिति निर्मित हो गई... एक पक्ष के नाराज ग्रामीणों ने कईयों की संख्या में अछोटा महानदी के पास नगरी सिहावा जाने वाले मार्ग पर बड़ी चक्का जाम कर दिया... तो दूसरे  पक्ष ने मारपीट का आरोप के साथ कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए... वही ग्राम सभा में हुई बैठक में मारपीट और तीखी बहस के दौरान सारी बातों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे के समक्ष ग्रामीणों ने रखा.... वही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे हुए ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा की बैठक में दो पक्षों में काफी ज्यादा तीखी बहस के साथ मारपीट भी हुई है...जिसमें महिलाएं,बच्चे ग्रामीणों को... काफी चोट लगी है...फिलहाल इस मामले में तनाव जैसी स्थिति बन गई थी... वही आक्रोशीत ग्रामीणों ने पुलिस के साथ भी तीखी बहस शुरू कर दी थी वही मौके में नायब तहसीलदार तमाम प्रशासनिक अमला, पुलिस के अधिकारी सुरक्षा बल बड़ी संख्या में मौके में तैनात रहा... मौके में पहुंचे हुए अधिकारियों ने मामले को शांत करवाया और स्थानीय ग्रामीणों को समझा बूझाकर उन्हें सड़क से हटाया.. वही इस दौरान कई घंटे तक ग्रामीण सड़क पर डटे रहे और सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार भी लग गई थी... क्योंकि जिस मार्ग पर क्षेत्र की ग्रामीण चक्का जाम किए थे..यह मार्ग नगरी सिहावा की ओर जाता है... वही आपको बता दें कि एक पक्ष दूसरे पक्ष के ऊपर मारपीट लड़ाई झगड़ा के साथ कई आरोप प्रत्यारोप किए गए हैं... वही इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जाएगी... इसके बाद जिसकी गलती पाई जाती है... उस पर जांच कार्यवाही की जाएगी... फिलहाल एक पक्ष थाने में शिकायत लेकर पहुंचा था और दूसरे पक्ष का भी बात सुना जाएगा.. इसके बाद आगे कार्यवाही की जाएगी....



Post a Comment

0 Comments