किराना दुकान में शराब की बिक्री करते हुए एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा....

किराना दुकान में शराब की बिक्री करते हुए एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा....
धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देश में जिले में लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई देखने को मिल रही है वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बठेना पारा जेल रोड एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही थी सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और तलाशी ली तलाशी के दौरान दुकान से 128 अवैध देसी पौवा शराब, और प्लेन मसाला शराब बरामद की गई...जब तक शराब की कुल मात्रा लगभग 23. 4 लीटर जिसकी बिक्री रकम कुल 11 हजार 540 रुपए आंकी जा रही है... आरोपी को आबकारी अधिनियम धारा 34(2)के अपराध के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है... पकड़े गए आरोपों का नाम राम खिलावन सिन्हा, उम्र 32 वर्ष बठेना पारा निवासी बताए जा रहा है....

Post a Comment

0 Comments