अचानक ट्रेन के धमतरी रेलवे स्टेशन में पहुंचने से लोग हुए हैरान, ट्रेन की आवाज सुन देखने लोगों की लगी रही भीड़....



धमतरी में बड़ी रेल लाइन का काम अंतिम चरण में...

अचानक ट्रेन के धमतरी रेलवे स्टेशन में पहुंचने से लोग हुए हैरान, ट्रेन की आवाज सुन देखने लोगों की लगी रही भीड़....


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थानीय लोगों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है.. क्योंकि धमतरी से रायपुर के लिए बड़ी रेल लाइन का कार्य अंतिम चरण पर है ..और यह कार्य जल्दी समाप्त हो जाएगा.. वही अचानक से धमतरी के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की पटरी पर अचानक ट्रेन पहुंच जाने से और उसकी आवाज सुनकर लोग हैरान रह गए... जैसे ही ट्रेन के पहुंचने की आवाज लोगों के कानों तक सुनाई दी... लोग रेलवे स्टेशन में ट्रेन देखने को दौड़ पड़े.. धीरे-धीरे लोगों की भीड़ रेलवे स्टेशन में बढ़ने लगी... लोग अपने मोबाइल फोन पर आई हुई ट्रेन की तस्वीरें कैद करने लगे... हालांकि जिला कलेक्टर अबीनाश मिश्रा ने बताया कि कार्य अंतिम चरण में है... और पटरी के टेस्टिंग कार्य चल रहे हैं .. जल्द ही ट्रायल लिया जाएगा वही ट्रायल के बाद 15 अगस्त को हरी झंडी दिखाई जाएगी...ताकि स्थानीय लोगों को बड़ी रेल लाइन में ट्रेन दौड़ने से काफी राहत मिलने वाली है... क्योंकि रेलवे द्वारा पटरी का कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा.... बताया जा रहा है कि यह रेल लाइन अभनपुर से धमतरी रायपुर तक जाएगी.. जो की रायपुर धमतरी से लगभग 70 किलोमीटर है...और इस बड़ी रेल लाइन बिछने से स्थानीय लोगों को काफी  बड़ी राहत मिलने वाली है....वही धमतरी में  व्यापारी वर्ग,स्थानीय लोगों और ठेकेदारो के साथ ट्रांसपोर्टर और किसानों को भी इसका बड़ा फायदा होने वाला है...क्योंकि धमतरी स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर के साथ ही स्टेशन परिसर, दिव्यांगजन फ्रेंडली बनेगा. और पी आर एस काउंटर के साथ ही वेटिंग हॉल जैसी अनेक प्रकार की सुविधा भी स्टेशन पर होगी... ताकि पैसेंजरों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो.... वही कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि, जिले में जल्द ही बड़ी रेल लाइन का कार्य समाप्ति की ओर है.. और जल्द हरा झंडा दिखाकर इस बड़े रेल लाइन का शुभारंभ भी किया जाना है... कार्य समाप्त होते ही इसका ट्रायल किया जाएगा... वही कलेक्टर ने यह भी कहा कि बड़े रेल लाइन से रेल यात्रियों को बड़ा लाभ मिलने वाला है.. और काफी ज्यादा सुविधा भी होगी.. जो परेशानी सड़क मार्ग से होती थी अब उनसे निजात भी मिलेगी.... जो कार्य बचे हुए हैं उसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा... और अगले महीने के भीतर यह कार्य पूरा हो जाएगा....


Post a Comment

0 Comments