धमतरी को मिली विकास की नई रफ्तार.. दो फोरलेन,सड़कों और शहर के नए डिवाइडर निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ....
जिला कलेक्टर और नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने किया सड़क परियोजनाओं और डिवाइडर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ....
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के तहत विकास की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया.. जहां पर शहर की दो प्रमुख फोरलेन सड़क परियोजनाओं और नए डिवाइडर निर्माण कार्य का जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने विधिवत पूजा अर्चना करके कार्य का शुभारंभ किया... वही बताया गया कि रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक और सिहावा चौक से कोलीयारी तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क, शहर के मध्य निर्मित किए जाने वाले डिवाइडर का कार्य शुभारंभ हुआ है.. लोक निर्माण विभाग द्वारा रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक 4 किलोमीटर लंबाई की फोरलेन सड़क निर्माण की प्रक्रिया पर प्रारंभ कर दी गई है... परियोजना के अंतर्गत वृक्षों की कटिंग अन्य प्रारंभिक कार्य भी शुरू हो चुके हैं... निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है ...और सिहावा चौक से कोलियारी तक 5 किलोमीटर लंबाई की सड़क को भी फोरलेन स्वरूप में विकसित किया जाएगा...दोनों परियोजनाओं में सड़क चौड़ीकरण के साथ आधुनिक पाथवे, सुव्यवस्थित जल निकासी व्यवस्था, सड़क सुरक्षा संबंधित सुविधा, विद्युत और प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्य करण कार्य शामिल किए गए हैं.. और भविष्य में पेयजल पाइपलाइन और अन्य शहरी सेवाओं के विस्तार को भी ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में अग्रिम प्रावधान किए जाएंगे.. जिससे बार-बार सड़क खोदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी... महापौर ने कहा कि धमतरी को स्वच्छ सुंदर सुरक्षित आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने के साथ नगर निगम और जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहे हैं और फोरलेन सड़क केवल यातायात को सुगम बनाने का माध्यम नहीं बल्कि व्यापार,निवेश, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगी.. और शहर की सुंदरता को नई पहचान भी मिलेगी......
0 Comments