सड़क हादसा एक जवान की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल...


Dhamtari breaking:--- 
                  मृतक आरक्षक विजय बैरागी.....

धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहावा चौक स्थित संजय आर्ट्स के पास देर रात एक सड़क हादसा हुआ... जिसमें पुलिस के एक जवान की दर्दनाक मौत हुई... तो वही एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया... बताया जा रहा है कि हादसे में प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौत हुई है, मृतक पखांजूर के निवासी थे और धमतरी कोतवाली में पदस्थ थे... और नगर सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.. जिसे तत्काल रायपुर रिफर कर दिया गया है... वहीं पुलिस मामले की जांच कार्यवाही में जुटी है....

Post a Comment

0 Comments