23अप्रैल 2026 को ब्लॉक शाखा नगरी, जिला धमतरी की ब्लॉक स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई..... बैठक में समस्त एजेंडों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई...
वरिष्ठ उपप्रांताध्यक्ष एस.आर.टण्डन ने संगठन को मजबूत बनाने तथा संगठन के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी....मनोज वाधवानी ने संगठन को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए बताया कि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान से ही संगठन को मजबूती मिलती है......
प्रांतीय सचिव मुकेश कुमार साहू ने संगठन के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं प्रेरक उद्बोधन दिया.....
जिला अध्यक्ष संजय नारंग ने प्रांतीय निर्देशों के साथ-साथ कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं उनके समाधान के लिए मार्गदर्शन दिया....उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला स्तर की सभी समस्याओं के समाधान हेतु कलेक्टर महोदय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से पत्राचार किया जाएगा तथा संगठन मजबूती से दबाव बनाकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेगा....
ब्लॉक अध्यक्ष एनोफ जोसेफ,धर्मेंद्र सिन्हा ने सभी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु ठोस रणनीति तैयार की....
अंत में सभी उपस्थित साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया....
0 Comments