करंट की चपेट में आने से हुई एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत....
अर्जुनी थाना क्षेत्र भोथली पूरा मामला....
धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोथली से एक युवक के करंट लगने से दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है...बताया जा रहा है कि ग्राम भोथली का निवासी योगेंद्र साहू डाबरी से पानी निकालने के लिए मोटर पंप चालू करने गया हुआ था... वहीं इसी दौरान अचानक मोटर में विद्युत करंट आ गया.. और करंट की चपेट में आकर वह चिपक गया.. करंट इतना ज्यादा तेज था कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई... वहीं घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके में पहुंचकर, विद्युत सप्लाई को बंद किया... और इसकी सूचना तत्काल अर्जुनी थाना पुलिस को दी.. और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धमतरी के जिला अस्पताल में लाया गया... फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा... वही इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक की लहर देखने को मिल रही है......
0 Comments