जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार जारी.... कलेक्टर ने किया निरीक्षण...अत्यधिक अटल आयोग लैब शुरू 133 प्रकार की जांच होगी निशुल्क उपलब्ध...


जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार जारी.... कलेक्टर ने किया निरीक्षण...

अत्यधिक अटल आयोग लैब शुरू 133 प्रकार की जांच होगी निशुल्क उपलब्ध...

जिला अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर होगी 450बिस्तर, ट्रामा सेंटर और विशेष इकाइयों का भी होगा विस्तार...



धमतरी जिले के कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने जिला अस्पताल धमतरी पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण कर जिला अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और उपचार के लिए आए हुए मरीज, भर्ती हुए मरीजो से मुलाकात की और उनका हाल-चाल भी जाना.. साथ ही जिला अस्पताल में उपचार व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली... वही जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए... वही निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में प्रारंभ की गई,अटल आयोग लैब का कलेक्टर ने अवलोकन किया... और उनका कहना है कि अत्याधूनिक पूर्णतः स्वचालित प्रयोगशाला के माध्यम से जिले के नागरिकों को 133 से अधिक प्रकार की जांच सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी... वर्तमान में 94 प्रकार की जांच सेवाएं प्रारंभ हो चुकी है.. जिसमें सिरोलॉजी,हीमेटोलॉजी,इम्यूनोएसे, हार्माेन एनालाइजर, इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर तथा क्लीनिकल पैथोलॉजी सहित अनेक विशेष जांचें शामिल हैं... वही कलेक्टर ने अटल आयोगय की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात भी कही है.. साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार करने की भी बात कही है... वहीं वर्तमान में ट्रामा सेंटर का संचालन लगभग पूर्ण हो चुका है.. और दूसरे चरण के अंतर्गत ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी प्रारंभ कर दी जाएगी.. साथ ही अस्पताल में वर्तमान में स्वीकृत 250 बिस्तरों की अतिरिक्त 200 नए बिस्तरों की वृद्धि भी की जाएगी... जिससे भविष्य में जिला अस्पताल की कुल क्षमता बढ़कर लगभग 450 बिस्तरों तक पहुंच जाएगी.... कलेक्टर ने यह भी कहा है कि अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए भूमि का चिन्हाकन कर लिया गया है.. और प्रस्तावित जी प्लस 5 भवन के निर्माण का कार्य आगामी डेढ़ से 2 वर्षों में पूर्ण होने की संभावना है.. कार्य योजना बनाई गई है.. धमतरी सहित आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी.. साथ ही अस्पताल पर बढ़ते मरीज भार को कम करने में मदद मिलेगी... गर्भवती महिलाओं बच्चों के लिए 50 बिस्तरों की विशेष इकाई स्थापित की जाएगी... साथ ही समय पूर्व जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं के लिए अत्याधुनिक एचसीयू हाई केयर यूनिट की व्यवस्था की जाएगी... वही नेत्र रोगियों के उपचार के लिए 40 बिस्तरों वाला आई हॉस्पिटल भी विकसित किया जाएगा.... अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.. वही एमडी मेडिसिन,ऑर्थोपेडिक्स, और दो पैथोलॉजिस्ट में सेवाएं प्रारंभ की है.. साथ में स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ की भी पद स्थापना की जा रही है... ताकि स्वास्थ्य सेवाओं और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष स्टाफ तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता निरंतर बढ़ाई जा रही है... साथ अस्पताल में लिफ्ट,एम सी एस, ओटी काउंटर, और अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई... विशेष निर्माण सुविधा विस्तार कार्यों को आगामी 15 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.. साथ में ब्लड बैंक यूनिट के उन्नयन सहित अन्य सुविधाओं के विस्तार पर भी कार्य किया जा रहा है ...ताकि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके.. और लोगों को अपने स्वास्थ्य सुविधा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता ना पड़े.....



Post a Comment

0 Comments