धमतरी का सेमरा सी गांव जहां एक सप्ताह पूर्व धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व.....
सदियों से चली आ रही परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी निभाते आ रहे गांव के लोग....
गांव में आए हुए मेहमानों को विशेष पकवान खिलाकर,आमंत्रण देकर बुलाया जाता हर त्योहारो में.....
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का एक ऐसा अनोखा गांव जिसे सेमरा सी गांव के नाम से जाना जाता है... जहां पर हर त्यौहार एक सप्ताह पूर्व मनाने की परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है... और इस परंपरा को आज के युवा पीढ़ी भी निभाते चले आ रहे हैं.... आपको बता दे की सेमरा सी गांव के लोग हर त्यौहार को एक सप्ताह पूर्व मना लिया करते हैं.. और हर त्यौहार की शुरुआत गांव के मंदिर में विराजमान सिरदार देव की पूजा अर्चना करने के बाद किया करते हैं... गांव के लोग बताते हैं, कि जब सेमरा गांव नहीं बसा था... और जंगल हुआ करता था.. तो यहां पर रहने वाले एक पुजारी के सपने में सिरदार देव आए हुए थे... और उन्होंने गांव को विपदा से बचाया था और उन्होंने गांव वालों के सपने में आकर उन्हें कहा था कि गांव की सुख शांति समृद्धि के लिए उन्हें सभी प्रमुख त्योहार एक सप्ताह पहले मानना होगा.... वही गांव वालों ने तब से इस परंपरा को एक सप्ताह पूर्व मनाते आ रहे हैं.... गांव की कुछ लोगों के द्वारा इस परंपरा को तोड़ने का भी प्रयास किया गया था... लेकिन इस गांव में आगजनी की घटना जैसी अनहोनी हो गई... इसके बाद से गांव के लोग इस नियम को तोड़ने का प्रयास नहीं करते हैं.... गांव में प्रमुख त्योहारों में होली,पोला, हरेली, दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है... और हर त्यौहार के लिए आसपास के लोगों को निमंत्रण कार्ड भी दिए जाते हैं... साथ ही गांव में त्यौहार के समय आने वाले मेहमानों के लिए विशेष तौर पर पकवान भी बनाए जाते हैं.... और आसपास के लगे हुए गांव से लोग इस गांव में हर त्यौहार को देखने पहुंचते हैं... वही होली के इस त्यौहार में सेमरा गांव में स्थानीय लोग डीजे की धुन में रंग गुलाल खेलते हुए नजर आए.....
0 Comments