एसपी धमतरी के निर्देशन में नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता- आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर बीजीएल, रायफल व विस्फोटक सामग्री बरामद...सेमरा पहाड़, गरियाबंद के मैनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा डम्प किए गए हथियारों का जखीरा डीआरजी टीम ने किया बरामद....

एसपी धमतरी के निर्देशन में नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता- आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर बीजीएल, रायफल व विस्फोटक सामग्री बरामद...

सेमरा पहाड़, गरियाबंद के मैनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा डम्प किए गए हथियारों का जखीरा डीआरजी टीम ने किया बरामद....

पुलिस अधीक्षक, धमतरी के निर्देशानुसार जिले सहित सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन हेतु सर्चिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है... वही 
 धमतरी पुलिस डीआरजी की टीम को नक्सल सर्चिंग के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है... 
डीआरजी टीम चंदन बाहरा एवं सेमरा क्षेत्र, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद में नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी..
सर्चिंग के दौरान आत्मसमर्पित नक्सली भूमिका एवं अमिला की निशानदेही पर थाना मैनपुर क्षेत्रांतर्गत सेमरा पहाड़, जिला गरियाबंद से नक्सलियों द्वारा छुपाकर एवं डम्प कर रखे गए हथियार एवं विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया...

बरामद हथियारों में सामग्री......
01 नग बीजीएल बैरल ग्रेनेड लांचर रायफल
01 नग 8 एमएम रायफल
03 नग बीजीएल ग्रेनेड
08 नग बीजीएल के खाली कार्टिज
गन पाउडर - 25 ग्राम
01 नग पोच
बरामद  सामग्री को विधिवत जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है....

Post a Comment

0 Comments