नगर निगम कार्यालय के सामने विपक्षी पार्षदों ने किया धरना प्रदर्शन... पार्षदों ने कहां की हमारे वार्डों की अनदेखी कर रही नगर निगम....प्रदर्शन के दौरान निगम के अधिकारी और महापौर सामने से निकल रहे हैं.. लेकिन पार्षदों की समस्याओं को नजर अंदाज करते हुए निकल गए.....

नगर निगम कार्यालय के सामने विपक्षी पार्षदों ने किया धरना प्रदर्शन...

 पार्षदों ने कहां की हमारे वार्डों की अनदेखी कर रही नगर निगम....

प्रदर्शन के दौरान निगम के अधिकारी और महापौर सामने से निकल रहे हैं.. लेकिन पार्षदों की समस्या को नजर अंदाज करते हुए निकल गए.....

धमतरी जिले के नगर निगम के सामने आज विपक्षी पार्षदों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया... वहीं पार्षदों ने रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर निगम के सामने प्रदर्शन किया.. वही कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि धमतरी जिले में 40 वार्ड है... लेकिन सिर्फ भाजपा पार्षदों के वार्ड में ही ध्यान दिया जा रहा है.. बाकी विपक्षी कांग्रेस पार्टी के पार्षदों के वार्ड में ध्यान नहीं दिया जा रहा है...और धमतरी के विकास शुल्क राशि का उपयोग निकाय के सभी 40 वार्डों में बिना भेदभाव करवाने की मांग को लेकर कई घंटे तक विपक्षी पार्टी निगम के सामने डटे रहे... वही प्रदर्शन के दौरान निगम के अधिकारियों ने पार्षदों की मांग सुनने का प्रयास किया.. लेकिन विपक्षी पार्षद अपने जिद पर अड़े रहे... और नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल को ही मांगों का ज्ञापन सौंपने की बात कही.. वही प्रदर्शन के बीच महापौर रामू रोहरा निगम से बाहर निकले.. लेकिन प्रदर्शनकारियो को वे नजर अंदाज करते हुए चले गए.. वहीं इससे नाराज विपक्षी पार्षदों ने कई घंटे निगम के सामने प्रदर्शन करने के बाद निगम के दरवाजे के पास अपनी मांगों का ज्ञापन चिपका कर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए वापस लौट गए...



Post a Comment

0 Comments